लखनिया दरी मोड़ पर कार में अचेत मिले किसान की मौत
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिनौता निवासी किसान गजानंद गिरी की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह लखनिया दरी जलप्रपात के मोड़ के पास अपनी कार में अचेत अवस्था में मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
6:55 AM, Aug 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

वाराणसी से लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण होगा स्पष्ट
मीरजापुर:सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिनौता निवासी किसान गजानंद गिरी की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह लखनिया दरी जलप्रपात के मोड़ के पास अपनी कार में अचेत अवस्था में मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होने की बात पुलिस ने कही है।जानकारी के अनुसार गजानंद गिरी रविवार को वाराणसी के भोजूबीर स्थित एक नर्सिंग होम में अपने भाई की बहू की डिलीवरी के बाद जन्मे बच्चे को देखने के लिए शाम करीब आठ बजे घर से कार लेकर निकले थे।
रात करीब 12 बजे वह अपनी चालू कार में लखनिया दरी जलप्रपात के मोड़ के पास अचेत अवस्था में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
कार की तलाशी के दौरान पुलिस को एक निमंत्रण कार्ड मिला। कार्ड पर प्रेषक धूननाथ मौर्य का मोबाइल नंबर दर्ज था। पुलिस ने उस नंबर पर संपर्क कर घटना की जानकारी दी। गजानंद की पहचान होने के बाद पुलिस ने उनके भाई लल्लू गिरी को सूचना दी। खबर मिलते ही स्वजन घटनास्थल पर पहुंच गए।लल्लू गिरी ने पुलिस को बताया कि गजानंद रविवार रात वाराणसी जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में वह राजेंद्र यादव की दुकान पर रुके और वहां खाना खाया। इसके बाद वाराणसी के लिए रवाना हो गए थे
पुलिस के अनुसार मृतक के पास से 3,200 रुपये नकद मिले, जबकि उनका मोबाइल फोन गायब था। थानााध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।






