आंगन में सो रहे पिता-पुत्र को सांप ने डसा, 12 वर्षीय बालक की मौत
आंगन में सो रहे पिता-पुत्र को सांप ने डसा, 12 वर्षीय बालक की मौत
3:07 PM, Jun 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र: मांची थाना क्षेत्र के चिचलिक गांव में बुधवार रात जहरीले सांप के डसने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।जानकारी के अनुसार चिचलिक गांव निवासी मनोरथ बादी (50) अपने 12 वर्षीय पुत्र रघुवीर बादी के साथ बुधवार रात घर के आंगन में सो रहे थे। देर रात किसी जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया।
कुछ समय बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।ग्रामीणों और परिजनों ने पहले दोनों को झाड़-फूंक के लिए ले जाकर उपचार कराने का प्रयास किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एंबुलेंस की सहायता से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद रघुवीर को मृत घोषित कर दिया।
वहीं गंभीर हालत में मनोरथ बादी को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही मांची पुलिस अस्पताल पहुंची और बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।मासूम बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।






