ई-पॉस मशीन खराब होने से खाद वितरण ठप, किसानों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन
ई-पॉस मशीन खराब होने से खाद वितरण ठप, किसानों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन
8:13 PM, Jul 22, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Babu lal sharma

।
विकासखंड म्योरपुर की ग्राम पंचायत आरंगपानी के बरवा टोला स्थित लैम्पस केंद्र पर बुधवार को किसानों ने खाद वितरण में हो रही देरी के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया। किसानों ने जिलाधिकारी से शीघ्र खाद उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि धान की रोपाई का समय शुरू हो चुका है और समय पर खाद नहीं मिलने से उन्हें बाजार से ऊंचे दाम पर खाद खरीदने को मजबूर होना पड़ेगा।युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने नियमित रूप से खाद वितरण सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में रामजी सोनी, रामऔतार गोंड, रामनरेश धरकार, रामविनय, मोहरलाल, लालसाय, मिश्रीलाल पठारी, रौलसिया देवी, बृहस्पतिया देवी, कौशल्या देवी, सुगवंती देवी, फुलझरिया देवी, सोनम देवी, रमेश कुमार, मानसिंह, गणेश, चमेली देवी, उदेश कुमार सोनी, बृजमल भारती तथा वार्ड सदस्य शिवशम्मपत गोंड सहित कई किसान शामिल रहे।इस संबंध में एडीओ कॉपरेटिव संतेश राय ने बताया कि खाद की उपलब्धता पर्याप्त है, लेकिन ई-पॉस मशीन खराब होने के कारण वितरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जरहा और किरबिल लैम्पस केंद्रों पर भी यही समस्या बनी हुई है। बुधवार को म्योरपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित केंद्र पर भी कुछ समय खाद वितरण के बाद ई-पॉस मशीन खराब हो गई, जिससे किसानों को बिना खाद लिए निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
यह भी पढ़ें






