ट्रेलर और ट्रक में भीषण टक्कर, चालक की मौत, घंटों चला रेस्क्यू
सोनभद्र: बैरपान के पास ट्रेलर और ट्रक में भीषण टक्कर, चालक की मौत, घंटों चला रेस्क्यू
8:29 AM, May 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोनभद्र-शक्तिनगर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैरपान के समीप सोमवार को ट्रेलर और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। चालक को केबिन से बाहर निकालने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला गया। घायल चालक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें






