होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र का परचम, विद्युत अभियंत्रण विभाग की तीन छात्राओं ने हासिल की शानदार रैंक

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र का परचम, विद्युत अभियंत्रण विभाग की तीन छात्राओं ने हासिल की शानदार रैंक

1:42 PM, Jun 28, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र का परचम, विद्युत अभियंत्रण विभाग की तीन छात्राओं ने हासिल की शानदार रैंक
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र के विद्युत अभियंत्रण विभाग के लिए गौरव का क्षण है। संस्थान की तीन छात्राओं ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) की बीटेक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन

विद्युत अभियंत्रण विभाग की छात्रा समृद्धि कुशवाहा ने 9.04 सीजीपीए के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। वहीं आराधना तिवारी ने 8.87 सीजीपीए के साथ सातवीं रैंक और गोमती प्रसाद साहू ने 8.85 सीजीपीए के साथ नौवीं रैंक प्राप्त की।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के निदेशक प्रो. के. एस. वर्मा, विद्युत अभियंत्रण विभागाध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप सिंह एवं विभाग के प्राध्यापक डॉ. आर. के. पटेल, श्री राम वैस सहित समस्त संकाय सदस्यों ने छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

निदेशक प्रो. के. एस. वर्मा ने कहा कि छात्राओं की यह सफलता महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम का परिणाम है।

विभागाध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप सिंह ने इस उपलब्धि को विभाग के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि छात्राओं की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्युत अभियंत्रण विभाग को विश्वविद्यालय स्तर पर नई पहचान मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी महाविद्यालय के विद्यार्थी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाते रहेंगे

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions