होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

शिवद्वार धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सवा लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

शिवद्वार धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सवा लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, घोरावल

7:56 PM, Aug 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

शिवद्वार धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सवा लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


घोरावल (सोनभद्र)। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को सुप्रसिद्ध गुप्तकाशी शिवद्वार धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। उमा-महेश्वर के दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए रविवार से सोमवार तक लाखों श्रद्धालु शिवद्वार पहुंचे। घोरावल से लेकर शिवद्वार तक का पूरा क्षेत्र जोगिया रंग में रंगा नजर आया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।रविवार देर रात करीब दो बजे पुजारियों ने उमा-महेश्वर का भव्य श्रृंगार कर मंगला आरती की। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह के कपाट श्रद्धालुओं के जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए खोल दिए गए। सबसे पहले बैरिकेडिंग में लगे कांवरियों को जलाभिषेक की प्राथमिकता दी गई। सुबह साढ़े छह बजे तक करीब 20 हजार कांवरियों ने जलाभिषेक किया। सुबह से ही हाथों में फूल-माला, अगरबत्ती और कपूर की डलिया लिए श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।सुबह 10 बजे तक करीब 30 हजार कांवरियों द्वारा जलाभिषेक किए जाने का अनुमान लगाया गया। सफेद वस्त्र धारण किए डाक बम श्रद्धालु भी सीटी बजाते हुए अंतराल पर शिवद्वार पहुंचते रहे। उनके लिए विशेष व्यवस्था कर तत्काल जलाभिषेक कराया गया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती के विग्रह का दर्शन किया तथा सुख-समृद्धि की कामना की। ओम नम: शिवाय और श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर और गर्भगृह भक्तिमय बना रहा।मंदिर के पुजारी सुरेश गिरी के अनुसार रविवार से सोमवार तक करीब एक लाख कांवरियों समेत लगभग दो लाख शिवभक्तों ने उमा-महेश्वर के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। वहीं देर शाम तक करीब 80 हजार कांवरियों समेत सवा लाख श्रद्धालुओं के जलाभिषेक व दर्शन-पूजन करने की जानकारी सामने आई। दोपहर तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।75 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे कांवरिएमिर्जापुर के बरियाघाट, सीखड़, शिवपुर समेत अन्य स्थानों से कांवरियों ने गंगाजल लेकर शिवद्वार धाम का रुख किया। वहीं विजयगढ़ स्थित रामसरोवर से जल लेकर भी कांवरियों की टोलियां शनिवार शाम से पैदल यात्रा पर निकलीं। करीब 75 किलोमीटर की दूरी नंगे पैर तय कर कांवरिए शिवद्वार पहुंचे और उमा-महेश्वर का जलाभिषेक किया।सामाजिक संगठनों ने लगाए सेवा शिविरकांवरियों की सुविधा के लिए मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों की ओर से सेवा शिविर लगाए गए। बिसरेखी ग्राम में ओमर-उमर वैश्य युवजन संघ के तत्वावधान में कांवरिया सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कांवरियों को नि:शुल्क भोजन, जलपान और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।मिर्जापुर से जल लेकर शिवद्वार जा रहे जिन कांवरियों के पैरों में लंबी पैदल यात्रा के कारण छाले पड़ गए या दर्द की शिकायत हुई, उन्हें दवा, मलहम, पट्टी और पेयजल उपलब्ध कराया गया। सेवा शिविर में महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राकेश कुमार, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, अमरेश चंद, कृष्ण कुमार, क्षेत्रीय समिति अध्यक्ष नंदलाल उमर, दीपक कुमार, धीरज, शनि शंकर, राहुल कुमार, राजीव कुमार सहित संगठन के अन्य सदस्य सेवा में जुटे रहे।सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंदश्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय, इंस्पेक्टर बृजेश सिंह और शिवद्वार चौकी प्रभारी कविंद्र यादव भारी पुलिस बल के साथ व्यवस्था संभालते रहे। सोमवार दोपहर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने भी शिवद्वार मंदिर पहुंचकर सावन मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions