चारपाई पर सो रहे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की सर्पदंश से मौत
चारपाई पर सो रहे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की सर्पदंश से मौत
9:06 PM, Jul 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में सर्पदंश से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र सोबरन के रूप में हुई।परिजनों के अनुसार, रविवार रात भोजन करने के बाद लक्ष्मण अपने कमरे में चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे करैत सांप चारपाई पर चढ़ गया और उनके गले में डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन पहले उन्हें चौना गांव ले गए, जहां झाड़-फूंक कराई गई। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।सीएचसी में चिकित्सक डॉ. धर्मराज मौर्य ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। बरसात के मौसम में जिले में सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता भी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें






