होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पूर्व राजस्व निरीक्षक की पत्नी दुर्गावती देवी का निधन,शोक में डूबा अग्रहरि परिवार

दुद्धी। पूर्व सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक कृपा शंकर अग्रहरि की अर्धांगिनी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक प्रमुख कृष्णदेव अग्रहरि एडवोकेट एवं हिंदी समाचार के पत्रकार जितेंद्र कुमार अग्रहरि एडवोकेट की माता दुर्गावती देवी का मंगलवार को करीब 80 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उन्होंने अपराह्न करीब 12:15 बजे अंतिम सांस ली।

7:43 PM, Aug 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

पूर्व राजस्व निरीक्षक की पत्नी दुर्गावती देवी का निधन,शोक में डूबा अग्रहरि परिवार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी सोनभद्र। पूर्व सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक कृपा शंकर अग्रहरि की अर्धांगिनी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक प्रमुख कृष्णदेव अग्रहरि एडवोकेट एवं हिंदी समाचार के पत्रकार जितेंद्र कुमार अग्रहरि एडवोकेट की माता दुर्गावती देवी का मंगलवार को करीब 80 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उन्होंने अपराह्न करीब 12:15 बजे अंतिम सांस ली।परिजनों के अनुसार, अचानक सांस लेने में परेशानी होने पर घर पर ही नेबुलाइज किया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि दुर्गावती देवी लंबे समय से सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं।उनके निधन की खबर से परिवार एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। समाचार लिखे जाने तक मोक्ष की नगरी काशी के गंगा तट पर हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं।दुर्गावती देवी अपने पीछे चार पुत्र—कृष्णदेव अग्रहरि एडवोकेट, भोला अग्रहरि, विद्या अग्रहरि एवं जितेंद्र कुमार अग्रहरि एडवोकेट सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions