होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान हरिप्रसाद का निधन, खैराही गांव में शोक की लहर

पूर्व ग्राम प्रधान हरिप्रसाद का निधन, खैराही गांव में शोक की लहर

8:13 PM, May 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Babu lal sharma

पूर्व ग्राम प्रधान हरिप्रसाद का निधन, खैराही गांव में शोक की लहर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैराही के पूर्व ग्राम प्रधान हरिप्रसाद का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद जिला अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई।बताया गया कि हरिप्रसाद पिछले करीब तीन वर्षों से लिवर की बीमारी से पीड़ित थे और उनका लगातार इलाज चल रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक उनके आवास पहुंचने लगे।हरिप्रसाद वर्ष 2000 में पहली बार ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2005 से 2010 तक सीट महिला आरक्षित होने के कारण उनकी पत्नी रेशमी देवी ग्राम प्रधान चुनी गईं। इसके बाद वर्ष 2010 में हरिप्रसाद ने पुनः चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2015 में उन्होंने दोबारा जीत दर्ज कर ग्राम प्रधान पद संभाला।ग्रामीणों के अनुसार हरिप्रसाद सरल स्वभाव और सामाजिक कार्यों के लिए क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति मानी जा रही है।परिजन शव को जिला अस्पताल से घर ले आए हैं, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। देर शाम उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions