होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज विधानसभा में 2.93 करोड़ की 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक भूपेश चौबे बोले— विकास की रफ्तार रहेगी जारी

राबर्ट्सगंज विधानसभा में 2.93 करोड़ की 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक भूपेश चौबे बोले— विकास की रफ्तार रहेगी जारी

5:52 PM, Jul 10, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

राबर्ट्सगंज विधानसभा में 2.93 करोड़ की 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक भूपेश चौबे बोले— विकास की रफ्तार रहेगी जारी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


राबर्ट्सगंज। माननीय राबर्ट्सगंज विधायक श्री भूपेश चौबे ने डूडा विभाग की मुख्यमंत्री अल्पविकसित शहरी विकास योजना के अंतर्गत कुल 2.93 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 10 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद में 5, चुर्क नगर पंचायत में 3 तथा डाला नगर पंचायत में 2 विकास कार्य शामिल हैं।इन परियोजनाओं के तहत सीसी रोड, इंटरलॉकिंग मार्ग एवं नाली निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद नगरीय क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा के साथ-साथ जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।इस अवसर पर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि राबर्ट्सगंज का जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्रवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र भी निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और जनता के आशीर्वाद से यह विकास यात्रा आगे भी जारी रहेगी।शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक, सभासद, पत्रकार बंधु, डूडा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वार्ड संख्या-01 की महिलाओं एवं बच्चों ने विधायक भूपेश चौबे का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions