बीजपुर थाने में ‘मिशन शक्ति केंद्र’ का शिलान्यास, महिलाओं को मिलेगी त्वरित सहायता
बीजपुर थाने में ‘मिशन शक्ति केंद्र’ का शिलान्यास, महिलाओं को मिलेगी त्वरित सहायता
8:15 PM, Jun 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा, शिकायतों के निस्तारण में होगी सुविधा
सोनभद्र। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए थाना बीजपुर परिसर में ‘मिशन शक्ति केंद्र’ का शिलान्यास किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत स्थापित किए जा रहे इस केंद्र का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित पुलिस सहायता, कानूनी परामर्श तथा सुरक्षा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण, परामर्श एवं जागरूकता कार्यक्रमों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके माध्यम से महिलाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक सुरक्षित और सुलभ मंच उपलब्ध होगा।
पुलिस विभाग के अनुसार केंद्र की स्थापना से महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी। साथ ही उन्हें कानून संबंधी जानकारी, सहायता एवं संरक्षण से जुड़े मामलों में तत्काल सहयोग प्राप्त हो सकेगा।
अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी पहल है। बीजपुर थाना परिसर में स्थापित होने वाला यह केंद्र स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षा और विश्वास का केंद्र बनेगा।
पुलिस प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान, जागरूकता बढ़ाने और उन्हें न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यह भी पढ़ें






