होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

गुलालझरिया में जमीनी विवाद में चार घायल,एक रेफर ,पुलिस जांच में जुटी

गुलालझरिया में जमीनी विवाद में चार घायल,एक रेफर ,पुलिस जांच में जुटी

6:55 AM, Jul 10, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

गुलालझरिया में जमीनी विवाद में चार घायल,एक रेफर ,पुलिस जांच में जुटी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

, दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलालझरिया में आज सुबह लगभग 9 बजे जमीनी विवाद के कारण दो पक्षों के बीच झड़प हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार लाठी-डंडों से हुई इस मारपीट में पहले पक्ष की ललिता देवी (30) पत्नी शिवप्रसाद, शांति देवी (45) पत्नी रामप्रसाद और फुलवा देवी (85) पत्नी स्व. बिन्देश्वरी तथा दूसरे पक्ष के अजय यादव 28 पुत्र रामबरन घायल हुए हैं।मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर 112 पुलिस ने 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी भेजा जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बताया कि अजय यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है और अन्य तीन मामलों में भी चोटें आई हैं।चिकित्सकों ने अजय यादव को बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर किया है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार विवाद भूमि के इस्तेमाल और जोत कोड को लेकर लगभग 4–5 साल से चला आ रहा है। एक साल पहले मानसून के दौरान भी इसी विषय पर दोनों पक्ष आमने-सामने आए और मारपीट की घटना हुई थी, जिस पर थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी। पिछले बुधवार को लेखपाल भी विवाद स्थल पर पहुंचे थे और दोनों पक्षों को जमीन का उपयोग न करने की हिदायत दी गई थी, लेकिन आज की झड़प के बाद स्थिति बिगड़ गई।पहले पक्ष के उमेश कुमार ने बताया कि मामला लंबे समय से चला आ रहा है और कई बार समाधान की कोशिशें असफल रही हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है और मामले की जांच जारी है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई और घायल से संबंधित रिपोर्टिंग के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions