दो सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल, दो के पैर में फ्रैक्चर
दो सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल, दो के पैर में फ्रैक्चर
9:29 PM, Jun 22, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल (सोनभद्र): दो सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल, दो के पैर में फ्रैक्चरस्थानीय कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घोरावल में भर्ती कराया गया, जहां से दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पहली घटना जमगाई के पास हुई, जहां बाइक और बोलेरो की आमने-सामने साइड टक्कर में बाइक सवार डबलू (40 वर्ष) और पंचम (46 वर्ष) घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। पंचम ने बताया कि वे घोरावल से अपने गांव कोलकाड़ी जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से टक्कर हो गई। दुर्घटना में डबलू के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।दूसरी घटना रविवार देर शाम पेढ़ चौराहे के पास हुई, जहां बाइक और ऑटो की टक्कर में बाइक सवार दंपत्ति रवि (37 वर्ष) और उनकी पत्नी लीलावती (30 वर्ष), निवासी विसुन्धरी, घायल हो गए। लीलावती ने बताया कि वे धुरकर स्थित ननद के घर से लौट रहे थे। पेढ़ चौराहे के पास पीछे से आ रही ऑटो बाइक से सट गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में लीलावती गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी घोरावल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद लीलावती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें






