36.5 किलो गांजा के साथ चार अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
सोनभद्र। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए 36.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। मामले में स्कॉर्पियो सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
5:27 PM, Aug 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

उड़ीसा से बलिया ले जाया जा रहा था गांजा, स्कॉर्पियो समेत करीब 30 लाख रुपये का माल बरामदसोनभद्र। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए 36.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। मामले में स्कॉर्पियो सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे और तस्करी में प्रयुक्त वाहन समेत कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विधिचन्द्र यादव निवासी मऊ, साजिद अली निवासी कुशीनगर, रईस खान निवासी कुशीनगर और आदित्य जायसवाल के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस, हिन्दुआरी चौकी, चुर्क चौकी और एसओजी टीम ने यह कार्रवाई की।चेकिंग के दौरान भागने का प्रयासपुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त की रात चन्द्रयान तिराहा, भंडार खुर्द हाईवे पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हिन्दुआरी की ओर से सफेद रंग की स्कॉर्पियो UP32HQ1416 आ रही है।पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार लोगों ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर करीब रात 10 बजे स्कॉर्पियो को रोक लिया और उसमें सवार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।37 बंडलों में मिला गांजावाहन की तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे और पिछले हिस्से से 37 बंडलों में कुल 36.500 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे के अलावा तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो, पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 550 रुपये नकद और एक किया कार की चाबी भी बरामद की है।उड़ीसा से बलिया तक पहुंचाने की थी जिम्मेदारीपुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे संगठित तरीके से गांजा तस्करी करते हैं। एक व्यक्ति द्वारा उड़ीसा से गांजा लाने के लिए वाहन, धनराशि और दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए जाते थे। इसके बाद गांजे को सम्भलपुर क्षेत्र से बलिया पहुंचाने की जिम्मेदारी आरोपियों को दी जाती थी। इसके बदले प्रत्येक व्यक्ति को करीब 15 हजार रुपये मिलने की बात पुलिस ने बताई है।पुलिस के अनुसार, चेकिंग से बचने के लिए आरोपी व्हाट्सएप कॉल और लोकेशन शेयरिंग के माध्यम से आपस में संपर्क करते थे।किया कार से भी गांजा बरामद होने की जानकारीपूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के जशपुर जनपद के कुनकुरी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक किया कार को छोड़कर वे स्कॉर्पियो से आगे निकल गए थे। पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार, उक्त किया कार से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा करीब 2.5 क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया गया है।इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0 721/2026, धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और इसमें शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें






