होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सीएचसी दुद्धी में एक ही रात और सुबह चार मोबाइल चोरी, एम्बुलेंस की दो सीयूजी भी ले उड़ा चोर, पुलिस जांच में जुटी

सीएचसी दुद्धी में एक ही रात और सुबह चार मोबाइल चोरी, एम्बुलेंस की दो सीयूजी भी ले उड़ा चोर, पुलिस जांच में जुटी

8:45 AM, Jul 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सीएचसी दुद्धी में एक ही रात और सुबह चार मोबाइल चोरी, एम्बुलेंस की दो सीयूजी भी ले उड़ा चोर, पुलिस जांच में जुटी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी, सोनभद्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए एक ही रात और अगली सुबह चोर ने चार मोबाइल फोन चोरी कर लिए। इनमें 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा के दो सीयूजी मोबाइल, एक चालक का निजी मोबाइल तथा एक मरीज के परिजन का नया ओपो मोबाइल शामिल है। दोनों घटनाओं के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने दुद्धी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।जानकारी के अनुसार, बुधवार की मध्यरात्रि ड्यूटी समाप्त होने के बाद 108 और 102 एम्बुलेंस की टीम सीएचसी के आईपीडी भवन की दूसरी मंजिल स्थित एम्बुलेंस कक्ष में आराम कर रही थी। गर्मी के कारण कमरे का दरवाजा आंशिक रूप से खुला था। देर रात करीब एक से दो बजे के बीच एक अज्ञात युवक कमरे में घुस गया और 108 एवं 102 एम्बुलेंस के कंपनी के सीयूजी मोबाइल के साथ 102 एम्बुलेंस चालक अजीत का नया सैमसंग मोबाइल चोरी कर फरार हो गया।कुछ देर बाद जब 108 एम्बुलेंस चालक विजय राजभर ने अपना मोबाइल देखा तो सीयूजी फोन गायब मिला। इसके बाद अन्य साथियों ने भी जांच की तो 102 एम्बुलेंस का सीयूजी मोबाइल और चालक अजीत का निजी मोबाइल भी नहीं मिला। सूचना तत्काल डायल-112 पुलिस को दी गई।एम्बुलेंस कर्मियों ने बताया कि लखनऊ स्थित कंपनी कार्यालय को सूचना देने के बाद मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई, जो डीसीएफ कॉलोनी वार्ड नंबर-5 क्षेत्र में मिली। टीम और पुलिस ने लोकेशन के आधार पर कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन तब तक मोबाइल से सिम निकाल दिए जाने के कारण लोकेशन बंद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध युवक की पहचान होने पर ग्राम बिड़र में उसके घर भी दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला।इसी बीच गुरुवार सुबह करीब छह बजे वही चोर दोबारा सीएचसी पहुंचा और जनरल वार्ड में भर्ती मरीज के परिजन चंद्रप्रकाश (निवासी बैना तेंदुअल, थाना बभनी) का चार्जिंग में लगा नया ओपो A79 5G मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। चंद्रप्रकाश ने बताया कि वह कुछ देर के लिए वार्ड से बाहर गया था। इसी दौरान एक अन्य परिजन ने उसे युवक के मोबाइल लेकर जाते हुए देखा, लेकिन तब तक वह नजरों से ओझल हो चुका था।लगातार हुई इन चोरी की घटनाओं से अस्पताल परिसर में दहशत और आक्रोश का माहौल है। एम्बुलेंस कर्मियों और मरीजों के परिजनों ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।दोनों मामलों में दुद्धी कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है तथा जल्द ही चोरी का खुलासा कर मोबाइल बरामद किए जाएंगे।तहरीर देने के दौरान वार्ड बॉय रोहित, एम्बुलेंस चालक हीरालाल, विजय राजभर, ईएमटी दीपक, चालक बृजेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions