होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

आपकी नजर से: स्कूलों की संख्या भले कम हो, शिक्षक पूरे होने चाहिए। - विजय राम पांडेय

संपादकीय रिपोर्ट : संकलन / वेदव्यास सिंह मौर्या /सोन प्रभात

5:43 PM, Jul 5, 2025

Share:

Edited by: Son Prabhat

आपकी नजर से: स्कूलों की संख्या भले कम हो, शिक्षक पूरे होने चाहिए। - विजय राम पांडेय
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

संपादकीय रिपोर्ट : संकलन / वेदव्यास सिंह मौर्या /सोन प्रभात

छात्र संख्या कम होने पर प्राथमिक विद्यालयों के विलय के आदेश का स्वागत किया जाना चाहिए. स्कूलों की संख्या भले कम हो जाए, शिक्षकों की संख्या पूरी होनी चाहिए. उक्त विचार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय राम पांडेय ने एक विज्ञप्ति में कही. शिक्षक नेता श्री पांडेय ने आगे कहा कि प्रदेश में प्राइमरी स्कूलों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि एक ही गांव में एक से अधिक स्कूल खुल गए हैं.बिल्डिंग बन गई है किंतु न पर्याप्त छात्र हैं, न पर्याप्त शिक्षक. जमीनी हकीकत यह है कि बहुत कम ऐसे सरकारी प्राइमरी स्कूल हैं, जिनमें गणित, विज्ञान और अंग्रेजी सहित सभी विषयों को पढ़ाने वाले योग्य और पर्याप्त शिक्षक हों. [caption id="attachment_67420" align="aligncenter" width="248"]

Image

विज्ञापन

फाइल फोटो : विजय राम पांडेय[/caption] हालत यह है कि प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के 1.81 लाख पद रिक्त हैं. अभिभावक जागरूक हो गए हैं और वो अपने बच्चों को ऐसे स्कूल में दाखिला चाहते हैं, जहां पर्याप्त शिक्षक हों और शैक्षिक गुणवत्ता हो. आवश्यकता इस बात की है कि प्राइमरी स्कूलों की संख्या भले घटा दें किंतु हर विषय को पढ़ाने वाले योग्य शिक्षकों की नियुक्ति करें. मेरा दावा है, सर्वे करा के देख लीजिए, जो नेता और शिक्षक स्कूलों के विलय के खिलाफ़ आन्दोलन कर रहे हैं, उनके बच्चे खुद सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में नहीं पढ़ते. उनके बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते हैं. प्राथमिक स्कूलों में निम्नवर्ग और मध्यम निम्नवर्ग के बच्चे पढ़ते हैं. उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा चाहिए, भले ही स्कूल दूर हो.

"आपकी नजर से" सोन प्रभात का एक कॉलम है जहां पाठकों/ अतिथि वक्ताओं  के अभिव्यक्तियों को मंच देता है।" - अपने लेख व्हाट्स एप पर हमें भेंजे। 81-729-67890

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions