आरव जौहरी के 5वें जन्मदिन पर सीएचसी दुद्धी में बांटे फल व मिष्ठान
दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बा निवासी आलोक जौहरी के पुत्र आरव जौहरी के चार वर्ष पूर्ण कर पांचवें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मंगलवार को उनका जन्मदिन सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बालक के चाचा सौरभ जौहरी उर्फ चीकू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में भर्ती मरीजों एवं जरूरतमंदों के बीच ब्रेड, फल और मिष्ठान का वितरण किया
8:31 PM, Aug 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

सोनभद्रदुद्धी (सोनभद्र)। कस्बा निवासी आलोक जौहरी के पुत्र आरव जौहरी के चार वर्ष पूर्ण कर पांचवें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मंगलवार को उनका जन्मदिन सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बालक के चाचा सौरभ जौहरी उर्फ चीकू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में भर्ती मरीजों एवं जरूरतमंदों के बीच ब्रेड, फल और मिष्ठान का वितरण किया।इस सेवा कार्य को संपन्न कराने में प्रगति फाउंडेशन ने माध्यम की भूमिका निभाई। संस्था की ओर से विकास कुमार अग्रहरि, गुड्डू गुप्ता, राजा अग्रहरि और कंचन सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. वरुण निधि एवं चिकित्सक डॉ. सुनील विशेष रूप से मौजूद रहे। चिकित्सकों ने बालक आरव को ताज पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वहीं, सीएचसी में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच फल, ब्रेड एवं मिष्ठान वितरित किए जाने की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि जन्मदिन को सामाजिक सेवा से जोड़कर मनाना समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायी संदेश है।
यह भी पढ़ें






