Ghorawal:कुत्ते का आतंक,सात बच्चों पर हमला
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के वीरकला गांव में सोमवार दोपहर एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। घर के बाहर खेल रहे सात बच्चों को कुत्ते ने हमला कर काट लिया। अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई
6:51 PM, Nov 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के वीरकला गांव में सोमवार दोपहर एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। घर के बाहर खेल रहे सात बच्चों को कुत्ते ने हमला कर काट लिया। अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायल बच्चों को तत्काल घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया।घोरावल सीएचसी के चीफ फार्मासिस्ट राजीव कुमार सिंह के अनुसार, कुत्ते के हमले में 14 वर्षीय वंदना और 10 वर्षीय अर्पिता (पुत्री नंदकिशोर पाल), 15 वर्षीय प्रीति, 12 वर्षीय प्रिया और 9 वर्षीय प्रिंस (पुत्र-पुत्री संजय पाल) तथा तीन वर्षीय नेव्या (पुत्री रामकेश पाल) घायल हुए हैं। सभी बच्चे वीरकला गांव के निवासी हैं।बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर बच्चे अपने घरों के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक पहुंचे पागल कुत्ते ने एक के बाद एक बच्चों पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में बच्चों के घायल होने की खबर से परिजनों में दहशत फैल गई।आवारा कुत्तों से बच्चों की सुरक्षा की मांगघटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने गांव में घूम रहे आवारा और आक्रामक कुत्तों को पकड़ने तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग से तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है।
यह भी पढ़ें






