घोरावल पुलिस की कार्रवाई,4 वारंटी गिरफ्तार
घोरावल पुलिस की कार्रवाई,4 वारंटी गिरफ्तार
7:45 PM, May 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल (सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से फरार चल रहे चार वारंटियों को घोरावल पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मारपीट सहित अन्य धाराओं से जुड़े मामलों में वांछित आरोपितों के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।गिरफ्तार आरोपितों में कमला मौर्य पुत्र रामसखी मौर्य निवासी भवना, पारस मौर्य पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण मौर्य, सुजीत मौर्य पुत्र पारस नाथ मौर्य तथा बबलू मौर्य पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण मौर्य निवासीगण पड़री खुर्द, बकौली मुडिलाडीह शामिल हैं।वारंटियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज त्रिभुवन राय, उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, उपनिरीक्षक अरविन्द राय, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, रामनरायण यादव तथा कांस्टेबल रविशंकर शामिल रहे।
यह भी पढ़ें






