Murder :महुअरिया जंगल में महिला की धारदार हथियार से हत्या, पति के साथ गई थी जंगल
सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में रविवार रात 46 वर्षीय अमरावती कोल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। महिला का शव महुअरिया जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
12:50 PM, Oct 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में रविवार रात 46 वर्षीय अमरावती कोल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। महिला का शव महुअरिया जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज ले गई, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पति के साथ जंगल गई थी महिलाजानकारी के अनुसार, राजपुर गांव निवासी अमरावती कोल रविवार रात अपने पति मुन्ना कोल के साथ महुअरिया जंगल गई थीं। इसी दौरान महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पति ने परिजनों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया।
यह भी पढ़ें






