शिक्षक की जगह 2500 में विद्यालय में पढ़ा रही थी छात्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जांच की मांग
शिक्षक की जगह 2500 में विद्यालय में पढ़ा रही थी छात्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जांच की मांग
7:23 AM, May 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Sonbhadra। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक Ramesh Dubey ने घुवास ग्राम पंचायत अंतर्गत सुअरहवा टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को विद्यालय पहुंचे पूर्व विधायक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर स्कूल की स्थिति दिखाई और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि विद्यालय में नियुक्त शिक्षक खुद स्कूल आने के बजाय ठेकेदारी कर रहे हैं, जबकि उनकी जगह एक स्नातक की छात्रा बच्चों को पढ़ा रही है। उन्होंने दावा किया कि संबंधित शिक्षक छात्रा को ढाई हजार रुपये प्रतिमाह देकर अध्यापन का कार्य करा रहे हैं।शनिवार सुबह करीब 10 बजे पूर्व विधायक विद्यालय पहुंचे और वहां की स्थिति का 11 मिनट 27 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में एक युवती बच्चों को पढ़ाती दिखाई दे रही है। बताया गया कि युवती स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा है।पूर्व विधायक रमेश दुबे ने आरोप लगाया कि केवल घोरावल ब्लॉक ही नहीं बल्कि जिले के कई विद्यालयों में शिक्षक नदारद रहते हैं और उनकी जगह दूसरे लोगों से पढ़ाई कराई जाती है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर दोषी शिक्षकों और संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी Mukul Anand Pandey ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की
यह भी पढ़ें






