गोविंदपुर : अज्ञात कारणों से लगी आग से सैकड़ों पौधे झुलसे।
आग बुझाने में सामूहिक सहयोग से मिली सफलता
गोविंदपुर
6:10 PM, Apr 18, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: प्रशांत दुबे / बाबूलाल शर्म

म्योरपुर वन रेंज के गोविंदपुर स्थित आम बगीचा के पास के जंगल में शनिवार की दोपहर ढाई बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे सैकड़ों छोटे पौधे झुलस गए और कुछ जल गए।तेज हवाओं के बीच आग बिकराल रूप ले लिया।मौके पर पहुंचे क्रिकेट एकेडमी के छात्रों और आश्रम कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कड़े परिश्रम के बाद लगभग ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया,मौके पर,विमल सिंह, सुरेश,प्रेम दयाल उर्फ रामू,मनीष ,प्रमोद शर्मा,जमुना यादव,जबर शाह,कुसुम, आदि दर्जनों लोग आग बुझाने के लिए आगे आए और आग बुझा लिया।

यह भी पढ़ें
सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश ने कहा कि सामूहिक शक्ति में बहुत दम है।उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि जंगल में आग लगे तो आस पास के ग्रामीणों को आग बुझाने के लिए आगे आना होगा।तभी जंगल बचेगा।कहा कि केवल वन विभाग के भरोसे जंगल की आग नहीं बुझाई जा सकती जंगल से लाभ हम सब लेते है तो हमारी नैतिक जिम्मेवारी है कि हम प्रकृति सरंक्षण के लिए आगे आए।






