13 से 15 अगस्त तक जनपद में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा अभियान
13 से 15 अगस्त तक जनपद में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा अभियान
8:10 PM, Aug 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

’तिरंगा यात्रा, तिरंगा मेला, तिरंगा प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाइक रैली एवं जनभागीदारी आधारित विविध आयोजन होंगे—जिलाधिकारीजिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद सोनभद्र में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को 13 से 15 अगस्त, 2026 तक व्यापक जनसहभागिता के साथ आयोजित किए जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना तथा स्वतंत्रता दिवस को जन-जन का उत्सव बनाना है।अभियान के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक सभी आवासीय भवनों, सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शहीद स्मारकों तथा अमृत सरोवरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। साथ ही तिरंगा आधारित प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने तथा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए प्रमुख स्थलों पर एचजीटी (HGT) सेल्फी बूथ स्थापित किए जाएंगे।इस दौरान जनपद में तिरंगा यात्रा, तिरंगा बाइक रैली, तिरंगा मेला, तिरंगा प्रदर्शनी तथा तिरंगा संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के अवसर पर स्थानीय एवं प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। तिरंगा मेले में राष्ट्रीय ध्वज, खादी एवं स्थानीय उत्पादों सहित विभिन्न देशभक्ति विषयक सामग्रियों का प्रदर्शन एवं विक्रय भी किया जाएगा।जनपद के स्वयं सहायता समूहों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों, खादी भंडारों एवं स्थानीय वस्त्र विक्रेताओं के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता एवं वितरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक नागरिक अपने घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहरा सके।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी एवं तिरंगा रैली निकाली जाएगी। रैली से पूर्व ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन होगा। विद्यालयों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी सहित स्थानीय खेलों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों के उपरांत विद्यार्थियों को मिष्ठान एवं फल वितरित किए जाएंगे।आंगनबाड़ी केंद्रों, वृद्धाश्रमों, निराश्रित आश्रमों, दिव्यांग आश्रमों एवं बाल सुधार गृहों में भी 15 अगस्त को विशेष कार्यक्रम आयोजित कर मिष्ठान वितरित किया जाएगा।ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी पंचायत सचिवालयों तथा अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण करेंगे। साथ ही जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से गोष्ठियों, व्याख्यानमालाओं एवं राष्ट्रभक्ति विषयक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।अभियान के अंतर्गत सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों तथा औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों से अपने-अपने घरों पर अनिवार्य रूप से तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया है।15 अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों तथा पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों एवं शहीद स्मारकों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण किया जाएगा। शहीद स्थलों पर पुलिस, पीएसी एवं होमगार्ड बैंड द्वारा देशभक्ति धुनों का वादन भी किया जाएगा।गृह विभाग, पुलिस, अर्धसैनिक बलों, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, सिविल डिफेंस, होमगार्ड, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, खेल विभाग एवं अन्य स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से व्यापक स्तर पर तिरंगा बाइक रैली एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों, युवाओं तथा समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चंद्र, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, पर्यटन अधिकारी राजेश भारती सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






