Sonbhadra News : सड़क के गड्ढे में बाइक अनियंत्रित, मारकुंडी प्रधान उधम सिंह यादव गंभीर घायल
सड़क हादसे में ग्राम पंचायत मारकुंडी के प्रधान उद्यम सिंह यादव घायल हो गए, इलाज जारी।
dala
9:44 PM, Aug 13, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Agrahari

Photo : Sonprabhat News
डाला क्षेत्र के बाड़ी खन्ना कैम्प के सामने गुरुवार को सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण बुलट बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में मारकुंडी ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, उधम सिंह यादव बुलट बाइक से डाला की ओर से चोपन की तरफ जा रहे थे। बाड़ी खन्ना कैम्प के सामने सड़क के गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें
घायल उधम सिंह यादव को उपचार के लिए डाला स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्बुलेंस से चोपन अस्पताल रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क का तत्काल निरीक्षण कर गड्ढों को भरने और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके। फिलहाल उधम सिंह यादव का चोपन अस्पताल में उपचार जारी है और उनके स्वास्थ्य को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है।






