होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

वृद्धाश्रम में लगा स्वास्थ्य शिविर, वृद्धजनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

वृद्धाश्रम में लगा स्वास्थ्य शिविर, वृद्धजनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

8:20 PM, May 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar Chandrwanshi

वृद्धाश्रम में लगा स्वास्थ्य शिविर, वृद्धजनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी :
परख संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम दुद्धी में शुक्रवार को वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। वृद्धाश्रम की संचालिका सविता सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया।शिविर में विभा हॉस्पिटल के सुनील कुमार द्वारा वृद्धजनों का हेल्थ चेकअप किया गया। इस दौरान ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर समेत अन्य आवश्यक जांच की गई। साथ ही जरूरतमंद वृद्धजनों को मल्टीविटामिन इंजेक्शन तथा एनएस, डीएनएस आदि चढ़ाने का कार्य भी किया गया।स्वास्थ्य शिविर में नर्स अंजली, स्टाफ वीर सिंह एवं सरिता देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं सेवा कार्य को लेकर संस्था तथा क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions