करैत सांप ने महिला को डसा,हालत गंभीर, इलाज जारी
दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुड़ीसेमर गांव में बुधवार दोपहर चारपाई के नीचे खुला बिछाकर रखे गए मक्के को उठाते समय एक जहरीले करैत सांप ने महिला के दाहिने हाथ में डस लिया। समय पर सीएचसी दुद्धी पहुंचने से महिला की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है।
7:21 AM, Oct 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुड़ीसेमर गांव में बुधवार दोपहर चारपाई के नीचे खुला बिछाकर रखे गए मक्के को उठाते समय एक जहरीले करैत सांप ने महिला के दाहिने हाथ में डस लिया। समय पर सीएचसी दुद्धी पहुंचने से महिला की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुड़ीसेमर गांव निवासी मनिता देवी (32)पत्नी सिकन्दर ,बुधवार दोपहर करीब दो बजे अपने घर में चारपाई के नीचे खुला बिछाकर रखे गए मक्के को उठा रही थीं। इसी दौरान वहां छिपे बैठे करैत सर्प ने उनके दाहिने हाथ पर डस लिया। सांप के डसते ही मनिता देवी चीख पड़ीं, जिनकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने बिना एक पल गंवाए बड़ी सूझबूझ का परिचय दिया। वे किसी तरह के अंधविश्वास या झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ने के बजाय तुरंत निजी साधन से मनिता देवी को लेकर सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचे।सीएचसी दुद्धी में चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह की देखरेख में मनिता देवी का उपचार शुरू किया गया। डॉक्टर के मुताबिक, समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण फिलहाल मरीज की स्थिति स्थिर बनी हुई है। उनका इलाज जारी है और वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं।
यह भी पढ़ें






