होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

चुर्क की रामलीला में अनूठी पहल: श्रीराम-सीता के विवाह प्रसंग के बीच गरीब कन्या का विवाह संपन्न*

सोनभद्र। चुर्क नगर पंचायत के रामलीला मैदान में बुधवार की रात श्रीराम-सीता विवाह प्रसंग के दौरान सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल देखने को मिली। रामलीला कमेटी की ओर से एक गरीब कन्या का विवाह भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

7:20 AM, Oct 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क की रामलीला में अनूठी पहल: श्रीराम-सीता के विवाह प्रसंग के बीच गरीब कन्या का विवाह संपन्न*
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

*

सोनभद्र। चुर्क नगर पंचायत के रामलीला मैदान में बुधवार की रात श्रीराम-सीता विवाह प्रसंग के दौरान सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल देखने को मिली। रामलीला कमेटी की ओर से एक गरीब कन्या का विवाह भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।रामलीला में श्रीराम और माता सीता के प्रतीकात्मक स्वरूप में रामसेवक और आशा ने भूमिका निभाई। विवाह समारोह के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। वहीं, वास्तविक विवाह के अंतर्गत वार्ड नंबर चुर्क निवासी रामसेवक और बुड़हर खुर्द निवासी आशा वैवाहिक बंधन में बंध गए। इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश भी दिया।विवाह समारोह में शामिल होने के लिए नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 से से गाजे-बाजे के साथ बारात रामलीला मैदान पहुंची। इसके बाद चुर्क स्थित शिव मंदिर से बारात निकाली गई। दूल्हा वाहन पर सवार होकर और बराती बैंड-बाजे की धुन पर नाचते-गाते विवाह मंडप तक पहुंचे। वहां रामलीला कमेटी की देखरेख में विवाह की रस्में पूरी कराई गईं।इस अनूठे आयोजन के शाक्षी मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेष चौबे सहित बड़ी संख्या में रामलीला प्रेमी बने। सदर विधायक एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने दूल्हे रामसेवक एवं दुल्हन आशा कोआशीर्वाद दिया।विवाह के बाद रामलीला कमेटी की ओर से बारातियों के लिए भोज की व्यवस्था की गई। साथ ही कन्या को उपहार स्वरूप आवश्यक सामान और नकद राशि भेंट की गई। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दुल्हन की विदाई की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों में खुशी का माहौल रहा।अभी तक सीता विवाह के अवसर पर चुर्क के रामलीला में 8 गरीब कन्याओं का विवाह सम्पन्न हो चुका है कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के महामंत्री ओम प्रकाश यादव, देवेश मिश्रा, ओम तिवारी जेई पीडब्ल्यूडी, धनन्जय दुबे चुर्क मंडल उपाध्यक्ष, डॉ एचपी सिंह, अधिशासी अधिकारी चुर्क अमित कुमार सरोज,नगर पंचायत चुर्क अध्यक्ष मीरा यादव, संगीता सिंह, मीनू चौबे जयराम वर्मा मंडल महामंत्री, महेंद्र पांडे पूर्व मंडल अध्यक्ष चूर्क , सूरज चंद्रवंशी सभासद,अंशु खत्री सभासद, गोपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions