होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Duddhi:अनियंत्रित होकर स्कूटी से गिरी महिला, जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत में कस्बा बस स्टैंड बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में इलेक्ट्रिक स्कूटी चला रही महिला अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। सिर पर गंभीर चोट आने के कारण महिला को सीएचसी दुद्धी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है

7:22 AM, Oct 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

Duddhi:अनियंत्रित होकर स्कूटी से गिरी महिला, जिला अस्पताल रेफर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत में कस्बा बस स्टैंड बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में इलेक्ट्रिक स्कूटी चला रही महिला अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। सिर पर गंभीर चोट आने के कारण महिला को सीएचसी दुद्धी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार,डुमरडीहा गांव निवासी सरिता देवी (32)पत्नी नीरज मौर्या, दोपहर करीब तीन बजे बाजार से जरूरी काम निपटाकर अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी द्वारा घर लौट रही थीं। जब वह बस स्टैंड म्योरपुर रोड मोड़ तिराहे के समीप मुसन मोची की दुकान के सामने पहुँचीं, तो अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गईं।हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। संयोगवश उसी रास्ते से गुजर रहे उनके गांव के पड़ोसी व परिचित हीरामन ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने अचेत अवस्था में सरिता देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुँचाया।जहां चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला के सिर पर आई गंभीर चोट को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पड़ोसी हीरामन द्वारा दी गई सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुँच गए और एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला स्कूटी चलाते वक्त अचानक अनियंत्रित होकर गिरी थी।उधर इस अचानक हुई दुर्घटना से परिजन स्तब्ध और सदमे में हैं।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions