होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र में 6 मामलों की सुनवाई, 4 में सुलह-समझौता

सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज की अध्यक्षता में आयोजित परामर्श सत्र में कुल छह प्रकरणों पर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर काउंसलिंग एवं आपसी संवाद के माध्यम से समाधान का प्रयास किया गया

4:28 PM, Sep 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

परिवार परामर्श केंद्र में 6 मामलों की सुनवाई, 4 में सुलह-समझौता
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज की अध्यक्षता में आयोजित परामर्श सत्र में कुल छह प्रकरणों पर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर काउंसलिंग एवं आपसी संवाद के माध्यम से समाधान का प्रयास किया गया।विस्तृत सुनवाई और परामर्श के बाद चार प्रकरणों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनाकर सुलह-समझौता कराया गया। समझौते के बाद संबंधित परिवारों में पुनः सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम करने की दिशा में पहल की गई।वहीं, दो प्रकरणों में आवश्यक काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों को अगली सुनवाई के लिए तिथि प्रदान की गई।महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए लगातार परामर्श एवं जागरूकता संबंधी प्रयास किए जा रहे हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions