नवनियुक्त प्रशासकों की बैठक में सरकार को दिया धन्यवाद, ग्राम पंचायत विकास और पारदर्शिता पर बनी रणनीति
नवनियुक्त प्रशासकों की बैठक में सरकार को दिया धन्यवाद, ग्राम पंचायत विकास और पारदर्शिता पर बनी रणनीति
8:52 PM, May 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी। ब्लॉक सभागार दुद्धी में नवनियुक्त प्रशासक बंधुओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार द्वारा वर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर आभार व्यक्त किया गया तथा ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को सुचारू, पारदर्शी और जनहितकारी ढंग से संचालित किए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष गुंजा कुशवाहा, प्रधान संघ कोषाध्यक्ष एवं मल्देवा ग्राम प्रधान सीता जायसवाल, धूमा प्रधान राम प्रसाद यादव, दिघुल प्रधान जगत नारायण, त्रिभुवन यादव, अरविंद जायसवाल, संजय कुशवाहा, सरजू प्रसाद यादव, शिवकुमार यादव प्रतिनिधि, बृजेश कुशवाहा, कृपा शंकर कुशवाहा, अभय कुमार, किशु सिंह, शेषनाथ सहित कई ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।प्रधान संघ अध्यक्ष गुंजा कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम प्रधान गांव, सरकार और जनता के बीच विकास एवं समन्वय की मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने सभी प्रधानों से एकजुट होकर ग्राम पंचायतों के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।बैठक का संचालन अपना दल विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान निरंजन जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक की जिम्मेदारी दिए जाने से विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी। साथ ही उन्होंने ओबीसी आरक्षण प्रक्रिया को विधिसम्मत एवं पारदर्शी बताते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की।उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव प्रक्रिया में हो रही देरी सामाजिक न्याय और संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में आवश्यक कदम है तथा सरकार पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है।बैठक के अंत में उपस्थित ग्राम प्रधानों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं तथा ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया गया।
यह भी पढ़ें






