होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

सड़क हादसा: डीसीएम-टीपर और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत, चालक की दर्दनाक मौत

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया पावर हाउस के समीप बुधवार दोपहर करीब एक बजे तीन वाहनों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। आटा लदे डीसीएम, बालू लदे टीपर और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टीपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो में सवार सभी लोगों के सुरक्षित होने की सूचना है

8:27 PM, Nov 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

सड़क हादसा: डीसीएम-टीपर और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत, चालक की दर्दनाक मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया पावर हाउस के समीप बुधवार दोपहर करीब एक बजे तीन वाहनों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। आटा लदे डीसीएम, बालू लदे टीपर और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टीपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो में सवार सभी लोगों के सुरक्षित होने की सूचना है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीसीएम ट्रक पर आटा लादकर आश्रम की तरफ से दुद्धी आ रहा था। इसी दौरान बालू लदा टीपर दुद्धी से झारो की ओर जा रहा था। गुलालझरिया पावर हाउस के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे से आ रही बोलेरो भी अनियंत्रित होकर डीसीएम में जा घुसी।इस दर्दनाक हादसे में डीसीएम चालक राजकुमार रावत (28 वर्ष), पुत्र सुरजलाल, निवासी सिंगरौलिया, थाना बैढ़न, मध्य प्रदेश की मौत हो गई। वहीं टीपर चालक नंदू (18 वर्ष), पुत्र मुन्नालाल, निवासी कोरगी डुमरा, थाना विंढमगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टीपर चालक काफी देर तक वाहन के अंदर फंसा रहा।घटना की सूचना मिलते ही 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के ईएमटी पंकज कुमार एवं हीरालाल ने घायल टीपर चालक को बाहर निकलवाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना के चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात पूरी तरह बहाल हो सका।पुलिस ने मृतक डीसीएम चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस भीषण दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions