होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

“जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

“जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं

3:25 PM, Jul 31, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

“जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र:

आज दिनांक 31.07.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण तत्परता के साथ सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व प्रकरणों सहित अन्य पुलिस संबंधी मामलों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

विज्ञापन

उन्होंने निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच की जाए तथा पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं को प्रकरण में की गई कार्यवाही से समयबद्ध रूप से अवगत कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा उत्पीड़न पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिन प्रकरणों में त्वरित हस्तक्षेप अथवा तत्काल विधिक कार्रवाई अपेक्षित है, उनमें बिना विलंब आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

विज्ञापन

जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास, संवाद एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करने का एक प्रभावी माध्यम है। आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना सोनभद्र पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions