सोन नदी में मगरमच्छ के हमले के बाद घायल मछुआरे की मौत, गांव में शोक और दहशत का माहौल
सोनभद्र: सोन नदी में मगरमच्छ के हमले में घायल मछुआरे की मौत, गांव में दहशत
sonbhadra
2:31 PM, Aug 6, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Anil Agrahari

Photo : Sonprabhat News Demo
चोपन (सोनभद्र)। सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में सोन नदी में मछली पकड़ने के दौरान मगरमच्छ के हमले में घायल हुए मछुआरे की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं नदी किनारे बसे गांवों में मगरमच्छ की मौजूदगी को लेकर दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, चोपन क्षेत्र के करगरा निवासी एक मछुआरा नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान पानी में मौजूद मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर किसी तरह उसे मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घायल का इलाज चल रहा था, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़ें
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से सोन नदी के संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी, चेतावनी बोर्ड लगाने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में मगरमच्छों की गतिविधियां बढ़ने से मछुआरों और नदी किनारे रहने वाले लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि जिन क्षेत्रों में मगरमच्छों की मौजूदगी की आशंका हो, वहां लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अकेले नदी में उतरने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।






