होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

राजस्व वादों, अंश निर्धारण एवं कृषक दुर्घटना बीमा प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

राजस्व वादों, अंश निर्धारण एवं कृषक दुर्घटना बीमा प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

8:56 PM, Jul 27, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

राजस्व वादों, अंश निर्धारण एवं कृषक दुर्घटना बीमा प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनीसोनभद्र के जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ अंश निर्धारण, कृषक दुर्घटना बीमा योजना की पत्रावलियों तथा विभिन्न राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समयबद्ध न्याय एवं राहत उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अंश निर्धारण, कृषक दुर्घटना बीमा योजना के प्रकरणों तथा राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाई जाए और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री की स्पष्ट मंशा है कि आमजन को समय पर न्याय मिले तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही बताया कि इन कार्यों की प्रगति की प्रत्येक दो दिन पर समीक्षा की जाएगी।जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी अधिकारी के स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता पाई गई तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों से पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions