अत्यधिक बारिश को लेकर सोनभद्र में अलर्ट, डीएम ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश
सोनभद्र। जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और आगामी दिनों में भी भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहते हुए वर्षा, जलभराव और नदियों के जलस्तर की स्थिति पर पैनी नजर रखने को कहा है।
11:12 AM, Sep 26, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

नदी-नालों, बांधों और जलाशयों पर लगातार निगरानी के निर्देश, संवेदनशील क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई पर जोरडीएम की अपील—बारिश के दौरान नदी-नालों और जलधाराओं के पास जाने से बचेंसोनभद्र। जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और आगामी दिनों में भी भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहते हुए वर्षा, जलभराव और नदियों के जलस्तर की स्थिति पर पैनी नजर रखने को कहा है।जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदियों, नालों, जलाशयों, बांधों और अन्य संवेदनशील जल निकायों की स्थिति की नियमित निगरानी की जाए। किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलते ही राजस्व, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।जर्जर मकानों और जलभराव वाले इलाकों पर विशेष नजरलगातार बारिश के कारण पुराने एवं जर्जर मकानों के गिरने, पेड़ों के धराशायी होने, जलभराव तथा अन्य वर्षाजनित घटनाओं की आशंका को देखते हुए संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन को आवश्यकता पड़ने पर संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्थानीय स्तर पर ग्राम प्रधान, लेखपाल, सचिव, पंचायत सहायक और अन्य फील्ड कर्मचारियों के माध्यम से लोगों को लगातार जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए हैं।नगरीय क्षेत्रों में भी संबंधित निकायों और फील्ड टीमों को जलभराव वाले स्थानों पर निगरानी रखने तथा नागरिकों को आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करने को कहा गया है।सोन नदी और बांधों के जलस्तर पर विशेष निगरानीजिलाधिकारी ने सोन नदी, रिहंद जलाशय सहित अन्य प्रमुख जलाशयों और बांधों के जलस्तर की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। बाणसागर डैम से डिस्चार्ज बढ़ाए जाने की सूचना के मद्देनजर सोन नदी के जलस्तर पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।वहीं, रिहंद डैम के गेट वर्तमान में बंद होने के बावजूद संबंधित अधिकारियों को जलस्तर की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और किसी भी बदलाव की स्थिति में तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।नदी-नालों के पास जाने से बचें: डीएमजिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि अत्यधिक बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से नदी, नाले, जलधाराओं, जलाशयों और बांधों के आसपास न जाएं। उन्होंने विशेष रूप से अभिभावकों से बच्चों को ऐसे स्थानों से दूर रखने की अपील की है।डीएम ने कहा कि बारिश के दौरान जलधाराओं का बहाव अचानक तेज हो सकता है और जलस्तर में तेजी से बदलाव होने की स्थिति में दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं।उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि किसी भी स्थान पर असामान्य जलभराव, नदी के बढ़ते जलस्तर, पेड़ गिरने, मकान क्षतिग्रस्त होने या अन्य आपात स्थिति की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित प्रशासनिक अथवा पुलिस अधिकारियों को सूचना दें।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी संबंधित टीमें पूरी सतर्कता के साथ फील्ड में सक्रिय हैं।
यह भी पढ़ें






