सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश, नक्सल समन्वय गोष्ठी में बनी रणनीति
सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में सोनभद्र के पुलिस एवं प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों के साथ सीमावर्ती जनपद मीरजापुर और चंदौली के अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया
8:44 PM, Aug 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में सोनभद्र के पुलिस एवं प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों के साथ सीमावर्ती जनपद मीरजापुर और चंदौली के अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।बैठक में नक्सल गतिविधियों की संभावित आशंका को देखते हुए सीमावर्ती एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सतर्कता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को नियमित रूप से कॉम्बिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ने कहा कि अभियान के दौरान पुलिसकर्मी स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित करें और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए यथासंभव समाधान कराएं। ग्रामीणों को संदिग्ध गतिविधियों के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं तथा किसी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को दें।गोष्ठी में सीमावर्ती क्षेत्रों में सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, सुरक्षा संबंधी तैयारियों, पुलिस एवं प्रशासनिक विभागों के बीच समन्वय और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने समेत विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।इस दौरान डिप्टी सीएमओ सोनभद्र डॉ. सुमन कुमार जायसवाल, महेन्द्र प्रताप यादव, प्रभारी निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई सोनभद्र, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना एवं चौकी प्रभारी तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






