होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

अपडेट झपकी बनी काल: खड़े वाहन में घुसा डीजे वाहन, दो की मौत, तीन घायल

झपकी बनी काल: खड़े वाहन में घुसा डीजे वाहन, दो की मौत, तीन घायल

2:53 PM, Jun 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

अपडेट झपकी बनी काल: खड़े वाहन में घुसा डीजे वाहन, दो की मौत, तीन घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

:
डाला: चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा स्थित गुरुदेव आश्रम के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर गुरुवार की भोर एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीजे वाहन सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार दुद्धी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डीजे वाहन सवार लोग गुरुवार तड़के चुर्क लौट रहे थे।

जैसे ही वाहन गुरमुरा स्थित गुरुदेव आश्रम के समीप पहुंचा, चालक को झपकी आ गई। इससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक वाहन में पीछे से जा घुसा।हादसे में डीजे वाहन में सवार 32 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र स्व. रामध्यान मौर्य निवासी लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज तथा 36 वर्षीय श्यामबाबू पुत्र रामदुलारे निवासी छपका, रॉबर्ट्सगंज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक 42 वर्षीय चंदन गुप्ता पुत्र राजकुमार निवासी चुर्क, 21 वर्षीय शिवा पुत्र राजमन निवासी छपका तथा 21 वर्षीय विनय कुमार पुत्र स्व. शिव प्रसाद निवासी गढ़वाल, दुद्धी घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद राहगीरों ने पीआरवी और चोपन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा। गंभीर रूप से घायल चंदन गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य दो घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।हादसा इतना भीषण था कि मृतक मनोज कुमार का शव वाहन में बुरी तरह फंस गया।

विज्ञापन

पुलिस और स्थानीय लोगों को शव बाहर निकालने में करीब चार घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।चोपन थाने के उपनिरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि दुर्घटना में मृत दोनों व्यक्तियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल खड़े वाहन की पहचान और उसके चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions