होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

घोरावल में जमीन विवाद, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

घोरावल में जमीन विवाद, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

6:45 AM, Jul 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल में जमीन विवाद, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


घोरावल (सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के करीबरांव गांव में जमीन विवाद को लेकर तनाव का मामला सामने आया है। आरोप है कि खेत की पैमाइश के बाद लगाई गई पत्थरगड्डी को उखाड़कर फेंक दिया गया और जबरन खेत की जुताई करा दी गई।पलीयां कला धरनीपुर, थाना रॉबर्ट्सगंज निवासी मतीन बेग पुत्र मंजूर बेग ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने ग्राम करीबरांव स्थित अपनी आराजी संख्या 431 की विधिवत पैमाइश कराकर पत्थरगड्डी कराई थी। उनका आरोप है कि 7 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे जब वह अपनी जमीन पर पहुंचे तो केदार पुत्र सुमेर, कुद्दू पुत्र पुसु, ओमप्रकाश प्रजापति पुत्र लालमोहर तथा रामसागर उर्फ टन्नू पुत्र रामदुलारे, सभी निवासी करीबरांव, गांव के अन्य लोगों को उकसाकर उनकी जमीन की जबरन जुताई करा रहे थे।विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आराजी की सीमा चिन्हित करने के लिए लगाए गए पत्थरों को पहले ही उखाड़कर फेंक दिया गया था। मतीन बेग ने बताया कि आराजी संख्या 431 में अन्य लोग भी काश्तकार हैं।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मतीन बेग की तहरीर के आधार पर मामले में नामजद चारों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions