होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रेणुकूट में स्व. बबलू सिंह की पुण्य स्मृति में कैंडल मार्च, उमड़ा जनसैलाब

रेणुकूट (सोनभद्र)रेणुकूट के लोकप्रिय नेता स्वर्गीय शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह की पुण्य स्मृति में बुधवार शाम भावपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, व्यापारी और समर्थक शामिल हुए।

8:46 PM, Sep 30, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रेणुकूट में स्व. बबलू सिंह की पुण्य स्मृति में कैंडल मार्च, उमड़ा जनसैलाब
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र:रेणुकूट के लोकप्रिय नेता स्वर्गीय शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह की पुण्य स्मृति में बुधवार शाम भावपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, व्यापारी और समर्थक शामिल हुए।कैंडल मार्च शाम करीब 6 बजे श्री हनुमान सिंह कटरा स्थित आवास से शुरू हुआ, जो आगे बढ़ते हुए रेणुकूट चौराहे तक पहुंचा। हाथों में जलती मोमबत्तियां लिए लोगों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। मार्च के दौरान "बबलू सिंह अमर रहें" के नारों से पूरा माहौल भावुक हो गया।कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि स्वर्गीय बबलू सिंह ने अपने जीवन में गरीबों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कार्य किया। उनके प्रति लोगों का जुड़ाव आज भी देखने को मिलता है और उनकी पुण्य स्मृति में आयोजित यह कैंडल मार्च श्रद्धा एवं सम्मान का प्रतीक है।श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने कहा कि स्व. बबलू सिंह भले ही आज उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां, विचार और समाजसेवा की भावना लोगों के बीच आज भी जीवंत हैं। कैंडल मार्च में उमड़ी भीड़ ने उनके प्रति लोगों के भावनात्मक जुड़ाव को प्रदर्शित किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी व्यक्त किया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions