होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रेनुकूट में स्व. बबलू सिंह की पुण्यतिथि पर 30 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा व कैंडल मार्च

रेनुकूट। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं क्षेत्र के लोकप्रिय नेता स्वर्गीय शिव प्रताप सिंह ‘बबलू सिंह’ की पुण्यतिथि के अवसर पर 30 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा

7:00 PM, Sep 28, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रेनुकूट में स्व. बबलू सिंह की पुण्यतिथि पर 30 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा व कैंडल मार्च
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


रेनुकूट। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं क्षेत्र के लोकप्रिय नेता स्वर्गीय शिव प्रताप सिंह ‘बबलू सिंह’ की पुण्यतिथि के अवसर पर 30 सितंबर  को श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार, श्रद्धांजलि सभा शाम 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगी। इसके बाद शाम 7 बजे कैंडल मार्च निकाला जाएगा। कैंडल मार्च श्री हनुमान सिंह मार्केट से शुरू होकर रेनुकूट चौराहे तक पहुंचेगा।

कार्यक्रम के माध्यम से स्वर्गीय बबलू सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन की स्मृतियों को याद किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

कार्यक्रम की आयोजक निशा बबलू सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, रेनुकूट ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों ने लोगों से दिवंगत नेता की स्मृति को नमन करने और कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions