तेज आंधी-बारिश से दुद्धी में जनजीवन प्रभावित, एनएच-39 पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित
तेज आंधी-बारिश से दुद्धी में जनजीवन प्रभावित, एनएच-39 पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित
10:53 PM, May 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी, सोनभद्र। शनिवार सायं करीब 6 बजे दुद्धी नगर पंचायत क्षेत्र में तेज आंधी के साथ लगभग आधे घंटे हुई बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दुद्धी की लाइफलाइन माने जाने वाले एनएच-39 पर पेड़ गिरने से आवागमन आंशिक रूप से बाधित हो गया।बस स्टैंड टाउन क्लब मैदान के निकट ब्लॉक कार्यालय के पास एक बड़ा पेड़ 11 हजार वोल्टेज की बिजली लाइन पर गिर पड़ा। हादसे में एक बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया तथा तार टूट गए, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुट गए।पेड़ सड़क पर गिरने से रांची-रीवा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया।वहीं भाऊराव देवरस मार्ग गेट और जीआईसी गेट के सामने ट्रांसफार्मर के पास भी 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से लोगों में अनहोनी की आशंका बनी रही।हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने बिजली विभाग को शीघ्र विद्युत बहाली के निर्देश दिए हैं। विद्युत कर्मी आपूर्ति बहाल करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
यह भी पढ़ें






