होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

नवनिर्माण के लिए बदला चंद्रिका माता मंदिर का स्थान, कुटिया में स्थापित की गई माता की प्रतिमा

नवनिर्माण के लिए बदला चंद्रिका माता मंदिर का स्थान, कुटिया में स्थापित की गई माता की प्रतिमा

8:02 AM, Aug 8, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

नवनिर्माण के लिए बदला चंद्रिका माता मंदिर का स्थान, कुटिया में स्थापित की गई माता की प्रतिमा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क





चुर्क, सोनभद्र। नगर पालिका राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर-4 रौप सहिजन खुर्द मोहाल स्थित चंद्रिका माता मंदिर एवं परिसर के नवनिर्माण का कार्य कराया जा रहा है। मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर चंद्रिका माता की प्रतिमा को अस्थायी रूप से दूसरे स्थान पर स्थापित किया गया है।शुक्रवार को सावन नवमी के अवसर पर गांव के लोगों द्वारा विधि-विधान से पूजा-पाठ एवं नव सप्तशती पाठ किया गया। इसके बाद चंद्रिका माता की प्रतिमा को मंदिर परिसर के समीप बनाए गए नए अस्थायी स्थान पर ले जाकर स्थापित किया गया।माता की प्रतिमा की पूजा-अर्चना के लिए स्थानीय लोगों द्वारा एक छोटी एवं छायादार कुटिया का निर्माण कराया गया है, जहां विधिवत पूजा के बाद चंद्रिका माता की प्रतिमा स्थापित की गई। मंदिर का पुनर्निर्माण पूरा होने तक श्रद्धालु इसी अस्थायी कुटिया में माता की पूजा-अर्चना करेंगे।स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर का नवनिर्माण पूरा होने के बाद विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ चंद्रिका माता की प्रतिमा को पुनः नवनिर्मित मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं में धार्मिक उत्साह देखने को मिला और लोगों ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions