होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में 9 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है

6:40 AM, Sep 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में 9 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे।अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। अभियान के क्रम में 22 सितंबर 2026 को पुलिस ने वारंटियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्तों में अहमद खान, टुइची उर्फ डेजी, रामनन्दन, श्यामलाल उर्फ गोलू, दिलीप शर्मा, संजय, मनोज, नन्दु और सुरेश शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्त दुद्धी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव एवं कस्बे के निवासी हैं।कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक श्यामजी यादव, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह, कांस्टेबल सौरभ पाण्डेय, विनोद, धर्मपाल तथा महिला कांस्टेबल प्रिया उत्तम और साक्षी सिंह शामिल रहीं।पुलिस ने बताया कि वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions