होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक हुए इधर से उधर

सोनभद्र पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक हुए इधर से उधर

9:36 AM, Jun 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक हुए इधर से उधर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक हुए इधर से उधर
न्यायालय सुरक्षा, साइबर सेल और विभिन्न चौकियों के प्रभारियों का स्थानांतरण
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा पद से स्थानांतरित कर थाना मांची भेजा गया है। वहीं निरीक्षक संजीव कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निरीक्षक जय सिंह को प्रभारी साइबर सेल के पद से हटाकर प्रभारी न्यायालय सुरक्षा बनाया गया है। जबकि निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी को प्रभारी साइबर थाना के साथ-साथ साइबर सेल के कार्यों के संचालन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
उपनिरीक्षक राकेश राय को थाना कोन से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी चांचीकला बनाया गया है। उपनिरीक्षक धर्मनारायण भार्गव को चौकी प्रभारी नई बाजार से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी चुर्क नियुक्त किया गया है।इसी क्रम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह को चौकी प्रभारी लिलासी से स्थानांतरित कर वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना चोपन बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह को थाना बभनी से हटाकर पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने तथा आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions