विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस
विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस
8:51 PM, Jun 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ के सेवन से एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार झारोकला गांव निवासी 27 वर्षीय कलावती देवी पत्नी इंद्रदेव गोंड़ ने रविवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर पर ही किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हेड कांस्टेबल हरिकेश राम आजाद ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें






