विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
8:52 PM, Jun 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के अहिरबुढवां गांव के मनरुटोला में शनिवार देर रात एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।पुलिस के अनुसार मनरुटोला निवासी 23 वर्षीय मानकुंवर पत्नी राजू का शव शनिवार रात घर के बाहर बने कमरे में बड़ेर के सहारे साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय उसका पैर जमीन को छू रहा था, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। मृतका की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका के पिता धनशाय निवासी कनवा बरवाटोला ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की हत्या की गई है। उनका कहना है कि मानकुंवर ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटका दिया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें






