रॉबर्ट्सगंज में अपराध गोष्ठी के निर्देशों पर बैठक
थाना रॉबर्ट्सगंज में अपराध गोष्ठी के निर्देशों पर बैठक
10:50 PM, May 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

, Robertsganj:शनिवार को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना रॉबर्ट्सगंज/कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने सभी को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध गोष्ठी में दिए गए निर्देशों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने प्रार्थना पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सभी चौकी प्रभारी एवं विवेचकों को निर्देशित किया गया कि वे लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करें और कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही स्वच्छ, पारदर्शी एवं जवाबदेह पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए आमजन का विश्वास बनाए रखने पर जोर दिया गया।क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा ने जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने तथा प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की बात कही गई।
यह भी पढ़ें






