राजकीय आस्थान की विंण्ढमगंज में 23 बीघा भूमि पर व्यावसायिक उद्देश्य से पक्का निर्माण कर कब्जा के विरोध में एस डी एम दुद्धी को ज्ञापन
दुद्धी सोनभद्र राजकीय आस्थान की 23 बीघा भूमि बूटभेड़वा विंण्ढमगंज के हिस्से पर अवैध कब्जा कर व्यावसायिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पक्का निर्माण के खिलाफ उपजिलाधिकारी
6:28 PM, Aug 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी सोनभद्र राजकीय आस्थान की 23 बीघा भूमि बूटभेड़वा विंण्ढमगंज के हिस्से पर अवैध कब्जा कर व्यावसायिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पक्का निर्माण के खिलाफ उपजिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंप मुन्ना, कामेश्वर , विजय पासवान,कमलेश, सुरेश राम , अमरेश , अशोक कुमार, अजय कुमार आदि ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि विनोद अग्रवाल एवं इस्लाम द्वारा राजकीय आस्थान की भूमि पर व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए पक्का निर्माण किया है इसके संबंध में पूर्व में प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसके निस्तारण में क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा गलत रिपोर्ट पर जिसमें भवन खाते की जमीन बताया गया जिस पर असंतोष जाहिर करते हुए निर्माण को ज्ञापन के माध्यम से अवैध बताया गया । उक्त भूमि को पूर्व में क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा अवैध निर्माण बताया गया था। जिसको लेकर शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा गया। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने मामले की जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिलाया हैं।
यह भी पढ़ें






