होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

सोनभद्र। अमला मोड़ के समीप दुपटिया टोला के पास मंगलवार को रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

6:31 AM, Sep 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सलखन, सोनभद्र। अमला मोड़ के समीप दुपटिया टोला के पास मंगलवार को रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।जानकारी के अनुसार डूबटिया टोला पटवध निवासी गुलाब (60) उर्फ लल्ली पुत्र सोमारू कोल मंगलवार को किसी काम से घर से निकले थे। दोपहर बाद पशु चराने गए चरवाहों ने रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।ग्रामीणों ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने की कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान गुलाब उर्फ मन्नी के रूप में होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना किन परिस्थितियों में हुई और अधेड़ रेलवे लाइन तक कैसे पहुंचे, इसे लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना की स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions