शौच के लिए गए अधेड़ की बंधी में डूबने से मौत, सुबह पानी में उतराया मिला शव
शौच के लिए गए अधेड़ की बंधी में डूबने से मौत, सुबह पानी में उतराया मिला शव
9:12 PM, Aug 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र:रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी एक अधेड़ की नरसों बंधी में डूबने से मौत हो गई। वह सोमवार की शाम दुकान बंद करने के बाद शौच के लिए बंधी की ओर गया था। मंगलवार की सुबह उसका शव पानी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, पटना गांव निवासी 59 वर्षीय राजकुमार यादव पुत्र स्वर्गीय बबई यादव सोमवार की शाम अपनी दुकान बंद करने के बाद शौच के लिए नरसों बंधी की तरफ गए थे। इस दौरान वह किसी तरह बंधी में गिर गए और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने बंधी के पानी में उनका शव उतराया देखा।
यह भी पढ़ें
इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।






